Sita Ram Kahiye Hindi

सीता राम सीता राम सीता राम कहिये  I
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये  I

मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में  I
तू अकेला नहीं प्यारे राम तेरे साथ में  I
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये I

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा I 
होगा प्यारे वही जो श्री राम जो को भायेगा  I
फल आशा त्याग कुछ काम करते रहिये  I

ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीना नाथ के  I
महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे I
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये  I

आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़  दे I 
नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे  I
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये  I

काम क्रोध त्याग प्यारे राम रस पगिये  I
लोभ मोह त्याग प्यारे राम नाम लीजिये  I